Visitor Count 579770
 

E    FDI को निष्क्रीय करने
            में सहयोग दें

E    वॉलमार्ट और मॉल जैसी
           कंपनियों को निष्क्रिय
           करवाने में सहयोग दें

 

E    तकनीक के सहारे ग्राहकों
           का भरोसा जीतिये

 

E    SMS करके 10 मिनट

       में वेबसाईट बनायें

 

E    वेबसाईट बनाने व उसकी
           जानकारी के लिये

 

हमारे क्रान्तिकारी फैसले ही देश के हालातों को बदलने का काम करेंगे|

आज़ादी के बाद से ही हमारे देश में सरकारी विभागों में कुछ इस प्रकार से कार्य किये गये, जिसमें अधिकारीगण व सरकारी कर्मचारियों ने आम जनता की चिन्ता को दरकिनार करते हुये अपनी सिर्फ अपनी आर्थिक स्थिती को मजबूत करने का कार्य किया, जिसके लिये किसी भी हद तक गिर कर काम करना इनकी नियती बनती चली गई| आज भ्रष्टाचार का इस कदर बोलबाला फैला हुआ है कि आम जनता ने अब इसे अपनी ज़िन्दगी का हिस्सा ही मान लिया है मगर हम सब यह बात जानते हैं कि अगर किसी मशीन का एक छोटा सा बोल्ट भी खुला रह जाये तो विपरीत परिस्थितियों में वह मशीन ज्वालामुखी का रूप धारण करते हुये खुद को व आसपास मौजूद हर व्यवस्था को क्षति पहुँचाने का कार्य करती है चाहे वह जन क्षति हो या आर्थिक क्षति| उसी प्रकार आम इंसान भी इस भ्रष्टाचारी माहौल से कुछ इस तरह त्रस्त हो चुका है और उसके भीतर भी इसी प्रकार के कुछ screw ढीले होते चले जा रहे हैं, जो सही मायने में उसको उधम सिंह बनने पर मजबूर किये हुये हैं| कभी-कभी उनका यह गुस्सा उनके बच्चों व परिवार पर हावी हो जाता है और उन्हें शारीरिक क्षति पहुँचाने का कार्य करता है और हम ऐसे इन्सान को मानसिक रूप से पागल कहने का कार्य करते हैं और उसे दोषी करार देते हैं| हम यह नहीं देखते कि वह किन परिस्थितियों के वशीभूत होकर इस प्रकार की प्रतिक्रिया पारिवारिक माहौल को प्रदान कर रहा है|

जैसा कि हम यह जानते हैं, कि बच्चा वर्ष भर मेहनत करता है मगर ऐन परीक्षा के समय बीमार पड़ जाने की वजह से परीक्षा में असफल हो जाता है तो हम इस परिणाम की वजह को तो समझते हैं कि उसे यह परिणाम क्यूँ प्राप्त हुआ, मगर हमें यह भी समझना चाहिये कि इस भ्रष्टाचारी माहौल में हर पीड़ित आम इंसान उधम सिंह बनने की कगार पर खड़ा है| जरूरत है इस नज़रिये को समझने और उसके समाधान के लिये पहल करने की| सही मायने में देखा जाये तो हमारी पुलिस प्रशासकीय व्यवस्था अपने काम का 10% भी इस तरह के बनने वाले वातावरण को रोकने के काम पर लग जाये तो केवल 30% से 40% कानून के रखवाले ही इस देश के माहौल को बदल डालेंगे और जवानों की कमी हैं यह कहने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी| संगठन के पास एक मामला आया है लुधियाना से, जहाँ दो महीने से बिजली विभाग की लापरवाही के परिणामस्वरूप High Voltage के तारों का जमावड़ा संबंधित क्षेत्र की बस्ती में कुछ इस कदर फैला है कि वह कभी भी गंभीर जानलेवा दुर्घटना को दावत देने को काफी है| संबंधित मामले में क्षेत्र के निवासियों ने शिकाय

  See More
   
   
संबंधित टिप्पणी लिखें
नाम :
ईमेल :
मोबाईल नं. :
टिप्पणी :